Jai Sai Ram : If You Are Real Sai Baba Devotee Than Please Vote Aam Admi Party(Arvind Kajriwal)

Hindu Festivals

Why We Celebrate Dhanteras: (Importance of Dhanteras, History of Dhanteras), धनतेरस क्योँ मनाया जाता है :

पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक कृष्ण की त्रयोदशी के दिन धन्वन्तरि त्रयोदशी मनायी जाती है। जिसे आम बोलचाल में ‘धनतेरस’ कहा जाता है। यह मूलतः धन्वन्तरि जयंती का पर्व है और आयुर्वेद के जनक धन्वन्तरि के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।

धनतेरस के दिन नए बर्तन या सोना-चांदी खरीदने की परम्परा है। इस पर्व पर बर्तन खरीदने की शुरआत कब और कैसे हुई, इसका कोई निश्चित प्रमाण तो नहीं है लेकिन ऐसा माना जाता है कि जन्म के समय धन्वन्तरि के हाथों में अमृत कलश था। यही कारण होगा कि लोग इस दिन बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं। 

आने वाली पीढ़ियां अपनी परम्परा को अच्छी तरह समझ सकें, इसके लिए भारतीय संस्कृति के हर पर्व से जुड़ी कोई न कोई लोककथा अवश्य है। दीपावली से पहले मनाए जाने वाले धनतेरस पर्व से भी जुड़ी एक लोककथा है, जो कई युगों से कही-सुनी जा रही है।

पौराणिक कथाओं में धन्वन्तरि के जन्म का वर्णन करते हुए बताया गया है कि देवता और असुरों के समुद्र मंथन से धन्वन्तरि का जन्म हुआ था। वह अपने हाथों में अमृत-कलश लिए प्रकट हुए थे। इस कारण उनका नाम ‘पीयूषपाणि धन्वन्तरि’ विख्यात हुआ। उन्हें विष्णु का अवतार भी माना जाता है।

परम्परा के अनुसार धनतेरस की संध्या को यम के नाम का दीया घर की देहरी पर रखा जाता है और उनकी पूजा करके प्रार्थना की जाती है कि वह घर में प्रवेश नहीं करें और किसी को कष्ट नहीं पहुंचाएं। देखा जाए तो यह धार्मिक मान्यता मनुष्य के स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन से प्रेरित है।

यम के नाम से दीया निकालने के बारे में भी एक पौराणिक कथा है- एक बार राजा हिम ने अपने पुत्र की कुंडली बनवाई, इसमें यह बात सामने आयी कि शादी के ठीक चौथे दिन सांप के काटने से उसकी मौत हो जाएगी। हिम की पुत्रवधू को जब इस बात का पता चला तो उसने निश्चय किया कि वह हर हाल में अपने पति को यम के कोप से बचाएगी। शादी के चौथे दिन उसने पति के कमरे के बाहर घर के सभी जेवर और सोने-चांदी के सिक्कों का ढेर बनाकर उसे पहाड़ का रूप दे दिया और खुद रात भर बैठकर उसे गाना और कहानी सुनाने लगी ताकि उसे नींद नहीं आए।

रात के समय जब यम सांप के रूप में उसके पति को डंसने आया तो वह आभूषणों के पहाड़ को पार नहीं कर सका और उसी ढेर पर बैठकर गाना सुनने लगा। इस तरह पूरी रात बीत गई। अगली सुबह सांप को लौटना पड़ा। इस तरह उसने अपने पति की जान बचा ली। माना जाता है कि तभी से लोग घर की सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस के दिन अपने घर के बाहर यम के नाम का दीया निकालते हैं ताकि यम उनके परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचाए।

★★भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य का स्थान धन से ऊपर माना जाता रहा है। यह कहावत आज भी प्रचलित है कि “पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में माया” इसलिए दीपावली में सबसे पहले धनतेरस को महत्व दिया जाता है। जो भारतीय संस्कृति के सर्वथा अनुकूल है।★

★★ धन्वन्तरी मंत्र

ॐ नमो भगवते
महा सुदर्शना
वसुदेवा धन्वंताराया ;
अमृता कलसा हस्थाया
सर्व भय विनासाया
सर्व रोका निवारानाया
थ्री लोक्य पठाए
थ्री लोक्य निथाये
श्री महा विष्णु स्वरूपा
श्री धन्वन्तरी स्वरूपा
श्री श्री श्री
ओउषता चक्रा नारायणा स्वाह"


★Meaning: We pray to the God, who is known as Sudarshana Vasudev Dhanvantari. He holds the Kalasha full of nectar of immortality. Lord Dhanvantri removes all fears and removes all diseases. He is the well wisher and the preserver of the three worlds. Dhanvantari is like Lord Vishnu, empowered to heal the Jiva souls. We bow to the Lord of Ayurveda.

आप सभी को धन्वन्तरि जयंती और धनतेरस की शुभकामनाये।

No comments:

SAI WACHAN

SAI WACHAN
SAI WACHAN

FOR SHIRDI SAI BABA WALLPAPERS CLICK HERE

FOR SHIRDI SAI BABA WALLPAPERS CLICK HERE
CLICK HER FOR SHIRDI SAI BABA WALLPAPERS